Amazing Facts about Horses and Dogs in Hindi : नमस्कार दोस्तों , स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग Mahi Educare Hub में , मेरा नाम है नीरज कुमार (माहि) और आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानने वाले हैं Top 25 Amazing Facts about Horses and Dogs in Hindi | घोड़ो और कुत्तों के बारे में मजेदार रोचक तथ्य |
इस पोस्ट में हम दोनों जानवरों के बारे में रोचक तथ्य अलग अलग करके जानेंगे | सबसे पहले Top 11 Amazing Facts About Horses in Hindi घोड़ो के बारे में रोचक तथ्य जानेंगे, इसके बाद Top 14 Amazing Facts About Dogs कुत्तों के बारे में रोचक तथ्य जानेंगे |
हम आशा करते हैं की आपको हमारी यह पोस्ट बेहद पसंद आएगी , तो आइए शुरू करते हैं –
Top 25 Amazing Facts about Horses and Dogs in Hindi
Top 11 Amazing Facts about Horses in Hindi | घोड़ो के बारे में रोचक तथ्य
घोड़ों को पहली बार करीब 6000 साल पहले पालतू बनाया गया था. इसके बाद घोड़े किसी न किसी रूप में मानव की सेवा कर रहे हैं।
- एक झुंड के घोड़े किसी एक घोड़े को अपना नेता मानकर उसके निर्देशों का पालन करते हैं। एक झुंड के घोड़े दुसरे झुंड के जीवन और शांति को भंग नहीं करते हैं।
- घोड़े खड़े होकर और लेट कर दोनों तरह से सो सकते हैं।
- घोड़े का पहला साल मनुष्य के 12 साल के बराबर होता है, दूसरे साल 7 साल के बराबर, तीसरा साल 4 साल के बराबर और बाकी के 2.5 – 2.5 साल के बराबर होते हैं।
- किसी समय घोड़ों, गधों, जेब्रा और खच्चर के पूर्वज एक ही थे।
- ‘शालिहोत्र’ नामक पुस्तक इतिहास में घोड़े पर लिखी गई पहली पुस्तक है, जिसे शालिहोत्र ऋषि ने महाभारत काल से भी बहुत समय पहले लिखा था।
- आज से 6 करोड़ साल पहले के घोड़े का कद केवल 14 इंच और वजन मात्र साढ़े 5 किलो था। इसे Eohippus(ई हिप्स) कहा जाता है। आज के घोड़ो के एक पंजे के मुकाबले Eohippus के आगे वाले पैरों में चार उंगलियां और पीछे वाले में तीन उंगलियां होती थी।
- दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में आज भी घोड़े बहुत बड़े झुँड़ो में पाए जाते हैं। एक झुंड में एक नर और कई मादाएँ रहती है।
- आम तौर पर घोड़ो का जीवन काल 25 से 30 वर्ष का होता है। परन्तु इंग्लैंड में 1760 में जन्मा एक घोड़ा 62 साल तक जिंदा रहता। उसकी मृत्यु 27 नवंबर 1822 को हुई। इस घोड़े को ‘Old Billy’ नाम दिया गया। घोड़े के 62 साल मनुष्य के 173 साल के बराबर होते हैं।
- किसी तरह के संकट में नर चारों ओर से मादाओं को घेर खड़े हो जाते है और दुश्मन का सामना करते हैं।
- यदि आप किसी घोड़े की लम्बाई नापना चाहते है तो जमीन से लेकर उसके स्कन्ध भाग तक की लम्बाई देखनी होगी। यदि सिर से मापेंगे तो वह अलग – अलग समय में अलग – अलग आएगी।
- दुनिया में घोड़ों की लगभग 160 नस्लें पाई जाती है। इनमें से अरबी घोड़ा सबसे उत्तम है।
यह भी पढ़े !
- Amazing Facts about Bears and Elephants in Hindi
- Top 24 Amazing Facts About Monkey And Dinosaur in Hindi
- 10 Interesting Facts In Hindi | दुनिया के कुछ रोचक और हैरान करने वाले तथ्य
- Aisa Kyu Hota Hai Facts in Hindi ऐसा क्यों होता है Facts
- 15 Amazing Facts In Hindi About Camel | मरे हुए ऊँट के बॉडी को छूने से क्यों माना किया जाता है ?
Top 14 Amazing Facts about Dogs in Hindi | कुत्तों के बारे में रोचक तथ्य
- लगभग 30 हज़ार साल पहले मनुष्यों ने कुत्तों को पालतू जानवरों के रूप में अपने साथ रखना शुरू किया था।
- किसी समय कुत्तों और भेड़ियों के पूर्वज एक ही थे। इसी कारण से आज भी दोनों प्रजातियों का DNA 99.9% मिलता है।
- दुनिया के सबसे बूढ़े कुत्ते Maggie की मौत 30 साल की उम्र में हुई थी। उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया में साल 1986 में हुआ था और 14 अप्रैल 2016 को उसकी मौत हो गई थी।
- मनुष्यों के खून सिर्फ चार प्रकार (O, A, B, AB) के होते हैं जबकि कुत्तों के खून 13 प्रकार के होते है |
- एक औसत कुत्ता 2 साल के बच्चे जितना बुद्धिमान होता है और उसे 150 शब्द समझने वाले सिखाए जा सकते हैं।
- अंतरिक्ष में जाने वाला सबसे पहला जानवर एक लैका (Laika) नामक कुतिया थी | जिसे 3 नवंबर 1957 को सोवियत संघ (रूस) द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया था पर अंतरिक्ष यान में अत्याधिक गर्मी की वजह से उसकी मौत हो गई।
- कुत्तों के पंजे और नाक ही केवल ऐसा अंग है जिन से पसीना आता है।
- दस साल से ज्यादा की उम्र पार कर जाने वाले 50 प्रतिशत कुत्ते कैंसर की वजह से मरते हैं।
- कुत्तों के सूंघने की क्षमता मनुष्यों से 10 हज़ार गुना ज्यादा होती है।
- हिटलर की नाजी सेना ने कुत्तों को बोलने और पढ़ने की ट्रेनिंग देने की कोशिश की, पर असफल रहे।
- China एकमात्र ऐसा देश है जहाँ हर रोज़ 30 हज़ार कुत्तों को मीट और उनकी छाल के लिए मार दिया जाता है।
- अगर कुत्ते अपनी पूंछ दाईं और (Right Side) हिलाते है तो इसका मतलब है कि वह खुश है, पर यदि वह अपनी पूंछ को बाईं और हिलाए तो समझ लेना चाहिए कि वह गुस्से में हैं।
- क्या आप जानते हैं ? कुत्ते भी मनुष्यों की तरह सपने देख सकते हैं। कभी आप एक कुत्ते को सोते देखे। वह अपने पैर इस तरह से हिला रहा होगा जैसे किसी का पीछा कर रहा हो। नीचे एक वीडियो में कुछ कुत्तों को सपना देखते हुए दिखाया गया है।
- अगर आप कुत्ते को चॉकलेट खिला दे , तो उनकी मौत भी हो सकती है।
इस पोस्ट से आपने क्या सीखा ?
इस पोस्ट से आपने (Top 25 Amazing Facts about Horses and Dogs in Hindi) घोड़ो और कुत्तों के बारे में मजेदार रोचक तथ्य को जाना और हम आशा करते हैं की आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी होगी और हमारी इस पोस्ट से आपको कुछ नया सिखने को मिला होगा |
अगर पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों में भी शेयर अवश्य करे और यदि आपको हमारी पोस्ट से किसी भी तरह की नाराजगी हो या आपको लगता है कि पोस्ट में दी गई कोई जानकारी गलत है तो आप कमेंट के माध्यम से बेहिचक बता सकते हैं और हम जल्द से जल्द आपके बातो को ध्यान में रखते हुए, पोस्ट में बदलाव करने की कोशिश करेंगे | जय हिन्द |