Top 28 Amazing Facts about Bears and Elephants in Hindi | भालुओं  और हाथियों के बारे में मजेदार रोचक तथ्य

Amazing Facts about Bears and Elephants in Hindi : नमस्कार दोस्तों , स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग Mahi Educare Hub में , मेरा नाम है नीरज कुमार (माहि) और आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानने वाले हैं Amazing Facts about Bears and Elephants in Hindi | भालुओं  और हाथियों के बारे में मजेदार रोचक तथ्य | 

इस पोस्ट में हम दोनों जानवरों के बारे में रोचक तथ्य अलग अलग करके जानेंगे | सबसे पहले Top 12 Amazing Facts About Bear in Hindi भालू के बारे में रोचक तथ्य जानेंगे, इसके बाद Top 16 Amazing Facts About Elephant हाथी के बारे में रोचक तथ्य जानेंगे | 

हम आशा करते हैं की आपको हमारी यह पोस्ट बेहद पसंद आएगी , तो आइए शुरू करते हैं –

Amazing Facts about Bears and Elephants in Hindi

Top 12 Facts About Bears in Hindi

Amazing Facts about Bears and Elephants in Hindi

1. किसी भालु के आयु का अंदाजा उसकी दांतों में छोटे-छोटे छल्लों की माइक्रोस्कोप की सहायता से गणना करके लगाया जा सकता है।

2. भालुओं के खालों की दो परतें होती है। छोटी परत उसे गर्म रखती है जबकि बड़ी परत उसकी चमड़ी और छोटी खाल की परत को पानी से बचाती है।

3. भालु बहुत ही बुद्धिमान जीव होते है। अगर कोई  शिकारी  इनका शिकार करने के लिए कोई चारा डालता है  तो भालू इसे अच्छी तरह से समझ जाते हैं और सावधानी पुर्वक चारा खाते हैं।

4. जंगल के भालू तीस साल की आयु तक जीते है जबकि बंदी भालु(जिन्हें मानव द्वारा कैद किया गया है) 47 साल तक जी सकते हैं।

5. केवल ध्रुवीय भालु ही पूरे मांसाहारी होते है जबकि बाकी के सारे भालु सर्वभक्षी अर्थात जानवर और पौधे दोनो खाने वाले होते हैं।

6. सूर्य भालुओं के पंजे सबसे ज्यादा बड़े होते है। इसके अलावा उनकी जीभ भी सबसे लम्बी होती है जो कि साढ़े 9 इंच तक पहुँच जाती है।

7. भालुओं के भागने के रफ़्तार 64 किलोमीटर  प्रति घंटा होता है जो कि एक दौड़ते घोड़े  को पकड़ने के लिए पर्याप्त है। सबसे तेज दौड़ने वाला व्यक्ति  मतलब कि युसेन बोल्ट वह 43 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।

8. एक साधारण भालू की हृदय गति 40 प्रति मिनट होती है जबकि एक शीतकालीन नींद में सो रहे भालु की हृदय गति 8 प्रति मिनट होती है।

9. कुछ ऐसे भी भालु होते हैं जो अपनी पिछली दोनों टांगों पर चल सकते है। इसलिए उन्हें कभी दूर से देखने पर ऐसे लगते हैं जैसे कि कोई मनुष्य विचित्र ढंग से चल रहे हों।

10. काले भालू पूरी तरह से काले नहीं होते बल्कि यह कुछ इन्द्रधनुष जैसे होते है इसकी चमड़ी काली से लाल-भुरी और फिर सफेद थोड़ी सी सफेद होती है।

11. भालू ऐसे स्तनपायी है जो कि रंगों में भी देख सकते है जबकि ज्यादातर रंगों की जगह तरंगों का उपयोग करते हैं।

12. भूरा भालू संसार का सबसे साधारण भालू है।

Top 16 Facts about Elephants in Hindi

Amazing Facts about Bears and Elephants in Hindi

fun facts about elephants 6 fun facts about elephants

1. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हाथी लेट कर नहीं बल्कि खड़े होकर ही सोते हैं।

2. हाथी एक इकलौता जानवर है जिसके चार घुटने होते है और जो कि कूद नही सकता है | 

3. एक हाथी पानी की गंध को 4.5 किलोमीटर की दूरी से सूंघ सकता है।

4. हाथियों में यौवन अवस्था(सेक्स करने की उम्र) आमतौर पर 13 से 14 साल की आयु में आ जाती है।

5. हाथी दिन में बहुत ही कम सोते हैं, ज्यादा से ज्यादा 4 घंटे।

6. जैसे हम मनुष्यों की आवाज भिन्न होती है वैसे ही  हर हाथी की गरज़ भी भिन्न होती है।

7. अगर किसी हाथी को कोई चोट लगती है तो दूसरा हाथी उसकी सहायता जरूर करता है।

8. अगर किसी झुंड का एक हाथी मर जाए तो सारा झुंड अजीब-अजीब तरह से गरज कर शोक मनाता है।

9. हाथी हर रोज नहाते हैं क्योंकि उनको साफ सुथरा रहना पसंद है | 

10. हाथी अपनी सूंड से एक फर्श पर गिरा छोटा सा सिक्का भी उठा सकते हैं। हाथी अपनी सूंड से ब्रश को पकड़ कर कलाकारी भी कर सकते हैं।

11. अब तक दुनिया में प्राप्त हुए भिन्न जीवाश्मों से पता चला है कि आज से 5 करोड़ साल पहले हाथियों की करीब 170 प्रजातियां विकसित थी। यह जीवाश्म ऑस्ट्रेलिया और अंर्टाटिका को छोड़ सभी महाद्वीपों में पाए गए हैं।

12. मादा हाथी हर 4 साल में एक बच्चे को जरूर जन्म देती है। इसका गर्भकाल औसत 22 महीने तक का होता है। 1 प्रतिशत मामलों में जुड़वा बच्चे जन्म लेते हैं। नव जन्में हाथी की लम्बाई लगभग 83 सेंटीमीटर और वजन 112 किलो तक का होता है।

13. अफ्रीका के मादा हाथियों का गर्भकाल 22 महीने का होता है। यानि कि एक साल 10 महीने | 

14. हाथियों के इतने बड़े कान होने के बाद बावजूद भी इनकी सुनने की क्षमता कम होती है।

15. अफरीकन हाथियों के कान भारतीय हाथियों से बड़े होते हैं।

16. हाथी दिन भर अपने कान हिलाता रहता है, ऐसे आपने हमेशा देखा होगा , पर क्या आपने कभी सोचा कि ऐसा क्यों होता है ? असल में हाथी अपने विशालकाय शरीर की गर्मी को कानों के जरिये बाहर छोड़ता है। यह काम हाथी के कानों की कोशिकाएं करती हैं। यही कारण है कि अफ्रीका के हाथियों के कान बहुत बड़े होते हैं |

यह भी पढ़े !

Mahi Educare Hub

Hi, My self Neeraj Kumar (Mahi) and I'm Collage student of Graduation. But I am a full time Blogger and i have been blogging since 2020. This blog website (Mahi Educare Hub) is founded by me.

Leave a Comment