31 Amazing Facts About Crow in Hindi | कौवे के बारे में रोचक जानकारी

Amazing Facts About Crow in Hindi : नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे एक और नयी पोस्ट Amazing Facts About Crow in Hindi में | इस पोस्ट में हम कौवे के बारे में रोचक तथ्य को जानेंगे , जिसके बारे में शायद ही आपको पता होगा , तो चलिए जान लेते हैं कौवे के बारे में रोचक तथ्य ( Amazing Facts About Crow in Hindi ) क्या है ? 

31 Amazing Facts About Crow in Hindi

1. दुनिया भर में कौवे की लगभग 40 प्रजातियां पाई जाती हैं |

2. भारत में कौवे की 6 प्रजातियां पाई जाती हैं | इनमें से छोटा घरेलू कौआ (House Crow), जंगली कौआ (Jungle Crow) और काला कौआ (Raven) ज्यादातर दिखाई देता है |

3. कौवे उपयुक्त जगह पर अपना घोंसला बनाते हैं, जैसे खंभों पर, पेड़ की शाखाओं पर या चट्टानों के किनारे पर |

4. नर और मादा दोनों मिलकर टहनियों, बालों और छाल से घोंसला बनाते हैं और अंडे देने के बाद मादा घोंसले में ही अंडों को सेती है |

5. मादा कौवे 3 साल में और नर कौवे 6 साल में यौवन प्राप्त कर लेते हैं |

6. कौवे का आकार प्रजातियों के अनुसार भिन्न-भिन्न होता है |अमेरिकन क्रो (American Crow) की लंबाई 17.5 इंच (45 सेंटीमीटर) और फिश क्रो (Fish Crow) की लंबाई 19 इंच (48 सेंटीमीटर) होती है | काला कौआ (Raven) आकार में काफी बड़ा होता है, लगभग 27 इंच (69 सेमी) |

7. मेक्सिको के Dwarf Jay दुनिया में कौवे की सबसे छोटी प्रजाति है | इसकी लंबाई केवल 20-23 सेमी और वजन केवल 41 ग्राम होता है |

8. दुनिया में कौवे की सबसे बड़ी प्रजाति Thick-billed Raven है, जो इथियोपिया में पाई जाती है| इसकी लंबाई 65 सेमी और वजन 1.5 किलो तक होता है |

9. जब कौवे को इंसानों या किसी अन्य जानवर से कोई खतरा महसूस होता है, तो वे आवाज करके दूसरे कौवे को चेतावनी देते हैं |

10. कौवे चेतावनी देने के लिए 250 से अधिक विभिन्न प्रकार की आवाजें निकालते हैं | सभी के लिए अलग-अलग आवाजें, जैसे बिल्लियों के लिए अलग, बाज़ों के लिए अलग और इंसानों के लिए अलग |

Also Read : 55 Amazing Facts About Kangaroo in Hindi | कंगारू के बारे में रोचक तथ्य

11. कौवे इंसानों के चेहरों को याद रख सकते हैं और उनके प्रति शत्रुता की भावना भी रख सकते हैं |

12. जब कोई कौवा अकस्मात मर जाता है, तो अन्य कौवे उस स्थान पर खतरे की जांच करते हैं जहां कौवा मरा था ताकि वे भविष्य में इससे बच सकें |

13. कौआ Crow) और उल्लू (Owl) एक दूसरे से नफरत करते हैं और जब भी वे एक दूसरे के सामने आते हैं तो हमला करते हैं |

14. कौवे उन कौवे के बच्चों की भी देखभाल करते हैं, जिन्हें उन्होंने जन्म नहीं दिया होता है. एक तरह से यह कहा जा सकता है कि वे बच्चे को गोद लेते हैं और उसकी परवरिश करते हैं. ऐसे कौवे के बच्चे भी अपने दत्तक माता पिता के आभारी होते हैं. जब एक ही माता-पिता से नए बच्चे पैदा होते हैं, तो गोद लिए गए बच्चे नवजात चूजे की देखभाल के लिए घोंसले के आसपास रहते हैं |

15. अधिकांश कौवे जीवन भर अपने जन्म स्थान के करीब रहते हैं और आसानी से पलायन नहीं करते हैं. लेकिन अमेरिकी कौवे (American Crow) सर्दी के मौसम में गर्म जगहों पर चले जाते हैं |

16. कौवे आमतौर पर जीवन भर केवल एक ही साथी के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन कुछ उदाहरणों में यह भी पाया गया है कि केवल मादा ही वफादार होती है और नर कभी-कभी धोखा देकर अन्य मादा कौवे के साथ संभोग करते हैं |

17. कौवे की याददाश्त बेहतरीन होती है. वे बाद में खाने के लिए खाना छिपा देते हैं | कभी-कभी वे भोजन को 2-3 बार इधर-उधर छुपाते हैं और हमेशा याद रखते हैं कि भोजन को कहां छुपाया था |

18. कौवों को अक्सर बुनियादी औजारों का इस्तेमाल करते देखा गया है | उदाहरण के लिए, जापान में कुछ कौवे मूंगफली फोड़ने के लिए सड़क के किनारे खड़ी कारों का इस्तेमाल करते हैं | कभी-कभी कौवे को भोजन तक पहुंचने के लिए लकड़ी की डंडी का उपयोग करते हुए भी देखा गया है |

19. इजराइल में, Wild Hooded Crow ब्रेड क्रम्ब्स को चारा के रूप में उपयोग करके मछली पकड़ते हैं |

20. कौवे vending machine में सिक्के डालकर खाने की चीजों को निकालना सीख लेते हैं |

Also Read : 50 Amazing Facts About Lord Shiva in Hindi|भगवान शिव के बारे में रोचक तथ्य

21. जापान में, कुछ कौवे अपना घोंसला बनाने के लिए मेटल कोट हैंगर चुराते हैं | कुछ कौवे बिजली के तारों पर घोंसला बनाते हैं, जो कभी-कभी शॉर्ट सर्किटिंग के कारण ब्लैकआउट का कारण बनते हैं |

22. अगर सिखाया जाए तो कौवे 1 से 7 तक गिन सकते हैं |

23. पालतू कौवे तोते से बेहतर बात कर सकते हैं. इतना ही नहीं कुछ कौवे 100 शब्द और 50 पूरे वाक्य तक सीख जाते हैं | वे अन्य जानवरों और पक्षियों, कार के इंजन और शौचालय के फ्लश की आवाज की नकल कर सकते हैं |

24. Big Bertha (17 मार्च 1945 से 31 दिसंबर 1993) नाम की एक मादा कौवे का नाम प्रजनन के लिए Guinness Book of World Records में दर्ज है, जिसने लगभग 49 वर्षों के जीवनकाल में 39 कौवे को जन्म दिया था |

25. “जिमी द रेवेन (Jimmy the Raven)” नाम के एक प्रशिक्षित कौवे ने 1934 और 1954 के बीच 1,000 से अधिक फीचर फिल्मों में अभिनय किया था |

26. स्वीडन में कौवे को मृतकों की आत्मा माना जाता है|

27. जापानी, कोरियाई और चीनी पौराणिक कथाओं में तीन पैरों वाले कौवे का वर्णन किया गया है |

28. दुनिया के कुछ हिस्सों में लोग कौवे का मांस खाते हैं | वे कहते हैं कि कौवा सूअर के मांस से ज्यादा स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक होता है |

29. कौवा कितने साल जीवित रहता है?

एक कौवे का जीवन काल इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस स्थान पर रहता है| जंगलों में कौवे का जीवन काल 15 से 20 वर्ष तक होता है | अगर देखभाल में रखा जाए तो वे 30 साल तक जीवित रह सकते हैं |

30. कौआ क्या खाता है? What does the crow eat?

31. आहार के संदर्भ में, कौवे सर्वाहारी (Omnivorous) होते हैं | वे अपने आहार में 1000 से अधिक खाद्य पदार्थ खा सकते हैं, जिसमें कीड़े-मकोड़े, मांस से लेकर फल और बीज, साथ ही मृत और सड़े हुए जीव शामिल हैं |

Also Read :

Hi, My self Neeraj Kumar (Mahi) and I'm Collage student of Graduation. But I am a full time Blogger and i have been blogging since 2020. This blog website (Mahi Educare Hub) is founded by me.

Leave a Comment